Thursday, August 16, 2007

दिघरिया पहाड़ स्थित श्री अरविंद घोष स्मारक निर्माण हेतु औपचारिक भूमि पूजन

जागरण-->समाचार-->राज्यवार खबरें-->झारखण्ड -->देवघर
अरविंद घोष की जयंती धूमधाम से मनी देवघर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित संत अरविंद घोष की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। मंगलवार को कोयरीडीह उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने भाग लिया। इसके पूर्व दिघरिया पहाड़ स्थित श्री अरविंद घोष स्मारक निर्माण हेतु औपचारिक भूमि पूजन किया। बाद में गोष्ठी में श्री अरविंद के व्यक्तित्व एवं कृत्तत्व की चर्चा की गयी। गोष्ठी का उद्घाटन जिला प्रमुख व प्रधानाध्यापक श्री बलभद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आजादी की लड़ाई में अरविंद की भूमिका की चर्चा करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी योगदान पर चर्चा किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रो. पवन कुमार झा ने कहा कि अरविंद घोष केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के बाद फ्रांस जाकर उन्होंने बम बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे देश के आजादी के लिए दत्तचित होकर कार्य करते थे। मौके पर हिमांशु शेखर दूबे, भुवनेश्वर राय, अनंत दूबे, नारायण दास, सुरज राय, विनय कुमार, जलज कुमार, लाल मोहन मांझी, अरविंद कुमार यादव, अलका सिंह, नवीन दास ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन विभाग प्रमुख राजीव रंजन सिंह ने किया है। [Wednesday, August 15, 2007 12:30:32 AM (IST) ]

No comments:

Post a Comment